मैं एक शहर बोल रहा हूँ...🙏

 जलती लपटों में ख़ुद को कहीं खोज रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।

शोषितों और पीड़ितों के दर्द को झेल रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।।
हार के बाद भीड़ का गुस्सा देख रहा हूँ,जीत के बाद भी आक्रोश को सह रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।
मेरी पहचान धूमिल सी होती मालूम होती है मुझको,मैं उसको समेट रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।।
मेरे लोगों का कत्ल हो रहा है,मेरे लोगों का घर मेरे सामने जल रहा है,मैं सब देख रहा हूँ,मैं शहर बोल रहा हूँ।
मेरी ही नही मेरी बेटियों की भी इज्ज़त का सौदा हो रहा है,मैं बाज़ार में बिक रहा हूँ,मैं शहर बोल रहा हूँ।।
क्या गलती है मेरी,कोई अपराध तो बता दो,जिसकी सजा मैं भोग रहा हूँ, मैं एक शहर बोल रहा हूँ।
मेरे बच्चों से भी प्यारे मेरे कस्बों में मातम छाया हुआ है,मैं उसको भी देख रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।।
मेरी नदियों में पानी नही रहा अब,तालाबों में मछलियां नही बची अब,मैं अब क्या संजो रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।
मेरा दर्द,मेरी तकलीफ तुम बाहर से कैसे जानोगे,मैं इसीलिए अपनी तकलीफें लिख रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।।
बातों बातों में भूल गया हाल चाल पूछना,मैं आपबीती ही सुनाता फिर रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।
आना कभी अगर फिर से मेरे हालात सुधरे तो शहर मेरे,मेरे आँगन को देखकर बताना मैं क्या बोल रहा हूँ।।
मेरी कहानी कोई नई तो नही,या ऐसा कभी हुआ ही नही,फिर सबकी नजरों में क्यों,अपराधी बना घूम रहा हूँ,मैं शहर बोल रहा हूँ।
मेरी नही तो उन बच्चीयों की सोचना जो शायद अब भी डरी हुई हो,मैं भी देखो सब खत्म होने पे भी ये सोच रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।।
मेरा नाम नही मिटेगा ये तो पता है मुझे,पर मैं अपने नाम को ही खोज रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।
मेरे दर्द में तुम साथ न भी हो तो कोई गम नही,मेरे खिलाफ हो तो तुम कम नही,मैं सबको स्वयं में जलता देख रहा हूँ,मैं एक शहर बोल रहा हूँ।।
-:ज्ञानेंद्र...😶

Comments

  1. Bahut hi uchit vyakhya kri hai bhaiya sadaiva aise hi nirbheek vichar rakhiye 👍👍🤟🤟🙏🙏
    Jai shree ram

    ReplyDelete
  2. Beautifully written and so deep ❤️

    आंसूओं को पीकर ,
    मैं अपनी रूह खोल रहा हूं,
    घबराओ मत,
    मैं तुम्हारा ही शहर बोल रहा हूं।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कल जो होगा उसका जिम्मेदार मैं हूँ।