कल जो होगा उसका जिम्मेदार मैं हूँ।
सुबह हुई दिन अच्छा था रोज़ की तरह आम सा बिल्कुल,आम सी सुबह अब तक अच्छी थी जन्मदिन था घर मे बेटी का 20 की हुई थी आज,उत्सव नही था और खुशी भी थी नही क्योंकि किसी कारण वश माँ बाप थे नही घर पे,भाई बहन थे पर शायद पर्याप्त थे और खुश भी लग ही रहे थे शाम से पहले तक या यूं कहें उस घटना के पहले तक,भाई बड़ा था तो तोहफे कई सारे लाया था,तोहफों की सेज सजी हुई थी कि रात हुई और बारी खाने की आयी वो 2 थे तो ज़्यादा काम था नही,खाना हुआ फिर सोने चले गए,रात काली हो रही थी इस लिए नही की रात थी,इस लिए की कृत्य काला होने वाला था उस रात। रात के करीब एक बजे दरवाजे की आहट सुन भाई देखने को उठता है और किसी भारी चीज़ की चोट से बेहोश हो जाता है,और जब उसकी आंख खुलती है तो वो खुद को रस्सी में जकड़ा हुआ पाता है एक खम्भे से बंधा हुआ हिल पाने या लड़ पाने में एकदम अक्षम,और जब उसकी नजर आंगन तक जाती है तो वो जीवित रहते हुए भी मृत हो जाता है जब 4 सामान्य दिखने वाले आदमी उसकी बहन को नोच रहे थे और वो बहन चीख रही थी,शायद जिस आवाज से उसको होश आया वो उसकी चीख ही थी जिसको उसने सुना था,सामान्य से मनुष्य थे वो कोई भी बदलाव नही था उन...