Posts

Showing posts from May, 2021

सामाजिक हरण

  जब हम दर्द की कल्पना करते है तो एक भय उत्पन्न होता है हमारे भीतर जिसका कारण वह दर्द होता है जिसकी कल्पना हमने की,हम चाहकर भी उस दर्द से उबर नही पाते जिसका भय हमारे मन मे व्याप्त हो जाता है। एक बार उस दर्द की कल्पना करिए जिसको एक औरत झेलती है जब वह एक शिषु को जन्म देती है,उस पीड़ा की कल्पना हम नही कर सकते बिल्कुल भी नही कर सकते क्योंकि हमने नही देखी है वो पीड़ा नही झेला है उस पीड़ा को तो हम नही जान सकते,पर क्या हम उस औरत को वो सम्मान देने में सफल होते है जिसकी वो हकदार होती है,नही ऐसा नही होता हम नही हो पाते सफल हम नही दे पाते वो सम्मान,रोज मर्रा की जिंदगी में खटती वो औरत जो सर्वश्रेष्ठ सम्मान की हकदार होती है समाज से उसे क्या प्राप्त होता है घृणा,शोषण मानहानि ये देते है हम उसे,आज एक किस्सा मेरे संज्ञान में आया जिसमे एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है उसके परिवार के सामने,उसके पति को बांधकर उसके बच्चों को बंधक बनाकर उनके सामने उसका बलात्कार किया जाता है सिर्फ इस लिए की वो दलित है,इससे उन अपराधियों को हासिल क्या हुआ या क्या साबित करना चाह रहे थे वो,क्या दलित होना अभिशाप है ...