सामाजिक हरण
जब हम दर्द की कल्पना करते है तो एक भय उत्पन्न होता है हमारे भीतर जिसका कारण वह दर्द होता है जिसकी कल्पना हमने की,हम चाहकर भी उस दर्द से उबर नही पाते जिसका भय हमारे मन मे व्याप्त हो जाता है। एक बार उस दर्द की कल्पना करिए जिसको एक औरत झेलती है जब वह एक शिषु को जन्म देती है,उस पीड़ा की कल्पना हम नही कर सकते बिल्कुल भी नही कर सकते क्योंकि हमने नही देखी है वो पीड़ा नही झेला है उस पीड़ा को तो हम नही जान सकते,पर क्या हम उस औरत को वो सम्मान देने में सफल होते है जिसकी वो हकदार होती है,नही ऐसा नही होता हम नही हो पाते सफल हम नही दे पाते वो सम्मान,रोज मर्रा की जिंदगी में खटती वो औरत जो सर्वश्रेष्ठ सम्मान की हकदार होती है समाज से उसे क्या प्राप्त होता है घृणा,शोषण मानहानि ये देते है हम उसे,आज एक किस्सा मेरे संज्ञान में आया जिसमे एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है उसके परिवार के सामने,उसके पति को बांधकर उसके बच्चों को बंधक बनाकर उनके सामने उसका बलात्कार किया जाता है सिर्फ इस लिए की वो दलित है,इससे उन अपराधियों को हासिल क्या हुआ या क्या साबित करना चाह रहे थे वो,क्या दलित होना अभिशाप है या एक औरत होना जिसे जो भी चाहे शोषित करे,क्या हम जागीर समझते है औरत को अपनी या अपना हक समझते है उन पर ये सभी चीज़े उतनी गलत है जिसकी अवहेलना करना मात्र उचित नही होगा इस पर कार्यवाही होना आवश्यक है,लेकिन हम किससे उम्मीद लगाए उस सरकार से जो स्वयं में ही लीन है या उस समाज से जो इन कृत्यों के हो जाने पर मौन साध लेता है,लेकिन कब तक ये सारी चीज़ें चलेंगी कब तक एक महिला के साथ ऐसे कृत्य होते रहेंगे,कभी-कभी मन मे विचार उत्पन्न होता है कि कहीं हम तो इसके ज़िम्मेदार नही,कहीं हम वो तो नही जो ऐसे कृत्यों को बढ़ावा देते है,और अगर आप और हम ये सोचते है कि हम नही है कहीं से भी ज़िम्मेदार तो ये गलत है,हम ज़िम्मेदार है क्योंकि हम शांत है,हम ज़िम्मेदार है क्योंकि हम खुद सम्मान नही देते एक महिला को जिसकी हकदार वो होती है।
हमारे समाज को सुधार की जरूरत है हमारे समाज को ये एहसास होने की जरूरत है कि सिर्फ किताबों व पन्नो में समान अधिकार मिला है महिला को लिख देने मात्र से उसे उस अधिकार की प्राप्ति नही हो जाती,हमे उस अधिकार को उन तक पहुँचाना भी होगा,हमे उन्हें वो सम्मान देना होगा जिसकी हक़दार है वो।ऊपर के कथन में लिखी सामूहिक दुष्कर्म की बात सोचने योग्य सिर्फ इस लिए नही है कि वो एक दलित महिला के साथ हुआ बल्कि इस लिए सोचने योग्य है कि ऐसे क्यों हुआ दुष्कर्म किसी भी महिला साथ हो वो सर्वदा निर्मम ही कहा जायेगा।
"जो बीज धरा से बागी हो,जो नर केवल अपराधी हो"
"हो एक सजा बस मृत्यदंड,है यही दुराचारी का अंत"
-:ज्ञानेंद्र...🙏
Bilkul sahi likha hai Gyanendra bhai bahut badhiya..👌👌
ReplyDeleteSamaj ki satyata ko likhe h. Bhai aapne bahot hi vichaar yogya h ye kritya..🙏
ReplyDelete👍
ReplyDeleteग्रेट भाई
ReplyDeleteAap bhi ek baar mere blog par jaroor visit kare
Azharlastdiary.blogspot.com
तीखे शब्दो के संग एक स्पष्ट संदेश है समाज को की अब हमे ये निर्णय लेना होगा कि हम आने वाले समय को क्या आदर्श दे कर जाना चाहते है।
ReplyDeleteमगर ये ध्यान रहे,की अगर आग लगी तो उसकी उष्मा से कोई बच ना पायेगा।
आपके विचारो को साधुवाद
Waah kya baat likhi hai bhai ne
ReplyDeletePerfect word
ReplyDelete