2021 एक प्रारंभिक सत्य...
सत्य कभी छुपता है क्या,यूँ जोर जोर चिल्लाने से ?
निष्काम काम भी दिखता क्या,सब कुछ अपना कहलाने से।।
यूँ बात तो तुम करते ही थे,कि धर्म बाँटने आये हो।
धर्म बाँटकर आ तो गए,अब जाति बाँटने आये हो।।
संघर्ष का द्वेतक माना था,हर काम मे साथ तुम्हारे थे।
आ गई खीझ अब हमको भी,अब खड़े खिलाफ तुम्हारे थे।।
सत्य अहिंसा का नाटक,अब तुमसे ना हो पायेगा।
सत्य बोलने वाला अब,तेरे युग मे मारा जाएगा।।
वो धर्म विजेता से थे तुम,यूँ प्राण प्रणेता से थे तुम।
एक भी वादे का मान नही,रण छोड़ दोगले से हो तुम।।
हर काम तुम्हारा तुमसे है,था नही किसी मतलब का वो।
बिटिया आज सुरक्षित नही,तुम मार रहे प्रतिद्वंद्वी को।।
इससे क्या तुम हमको दिखाओगे,क्या ही तुम बतलाओगे।
यूँ रोज़ हो रही मौतों का,क्या कुछ भी तुम कर पाओगे।।
भगवान बेचकर आये हो,क्या बचा जो अब तुम बेचोगे।
ईमान क्या ही बात कहें, क्या जमीर भी अपना बेचोगे।।
कुछ अच्छे भले जो नेता थे,पहले उनको समाप्त किया।
सम्मान तो हठ से छीना ही,पथ से भी उनको साफ किया।।
तुम आज काम पर उनके ही,यूँ फूल खिलाये बैठे हो।
तुम आज भी उनकी दया से ही,सर्वस्व हिलाए बैठे हो।।
पर एक बात मेरी सुन लो,जनता इतनी झाहिल ना है।
सब पता है उनको अपना कौन, और कौन देशद्रोही सा है।।
गर जरा सी लाज बची हो तो,और यदि कुछ भी करने के लायक हो।
एक बार देश की सोच तो लो,इतना कर दो गर लायक हो।।
-: gyanendra...
Beautiful
ReplyDeleteबहुत ही ज्यादा शानदार मित्र,ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।
ReplyDelete